सुवासरा: सुवासरा में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
सुवासरा मध्य प्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल में किसानों के धान को खरीदने के लिए आज से शुरुआत की गई ।शुरुआत से पहले सुवासरा के मधुबन रिसॉर्ट के सामने मां अंबिका वेयरहाउस में शुरुआत करते हुए पूजा अर्चना करने के बाद श्री गणेश किया गया। कई किसान अपने घान को लेकर वेयरहाउस पहुंचे, शुरुआत से पहले सभी किसानों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।