मेड़ता: मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के सप्लायर को गिरफतार, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की शुरू
Merta, Nagaur | May 6, 2024 मेड़ता पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के नीमच जिले से पकड़ा है और अब आरोपी से इस मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।