मेड़ता: भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एसडीएम को 8 सूत्री मांगों को लेकर सौपा गया ज्ञापन, समस्या के समाधान की रखी गई मांग
Merta, Nagaur | May 6, 2024 मेड़ता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से आज मेड़ता में प्रदर्शन किया गया। किसानों ने रेलवे की ओर से जो जमीन ली जा रही है, उसका भी विरोध किया है। इसके साथ ही फसल खराबे का मुआवजा जल्द देने सहित 8 सूत्री मांग पत्र मेड़ता उपखंड अधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया है।