बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में फोरलेन पर कार-बाइक की टक्कर में जख्मी युवक ने पीएमसीएच में तोड़ा दम
बख्तियारपुर-बिहारशरीफ फोरलेन पर ममता होटल के सामने स्थित धर्मकांटा के निकट शुक्रवार तड़के कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,05 जून को सुबह करीब 4:15 बजे हरनौत की ओर जाने वाली सड़क पर एक मारुति कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बख्तियारपुर ले जाया गया