कोल: ग्राम जारौठ में प्राइवेट बस और ट्रक की हुई ज़ोरदार भिड़ंत, हादसे में तीर्थ यात्रा पर जा रहे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
Koil, Aligarh | May 27, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के ग्राम जारौठ के पास की है जहां मंगलवार की देर रात्रि करीब 10:00 बजे प्राइवेट बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बस में सवार 52 यात्रियों में से एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया गया।