राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर बालक माध्यमिक विद्यालय, बरेली में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।