हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें हमारे रेलकर्मी साथियों को डिजिटल अरेस्ट और हनी ट्रैप किया गया है। मैं सभी रेलकर्मियों से अपील करना चाहूंगा कि सोशल मीडिया पर अनजाने व्यक्तियों से नजदीकियां न बढ़ाएं। ये लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर और लुभावने संदेश देकर आपको प्रभावित कर सकते हैं..