गुलाना: उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सीएम राइज स्कूल गुलाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया
गुलाना के डॉ. भीमराव अंबेडकर सीएम राइज स्कूल में मंगलवार दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना था।