जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार रात्रि 11:00 बजे समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत शराब के ठेकों एवं उनके आस-पास स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों/ठेलों आदि पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की गई।