औरैया: ग्राम इगुठिया में तीन किसानों के खेतों में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट, लेखपाल कर रहा नुकसान का आकलन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इगुठिया में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रामदास शर्मा, हरिओम और रामजीवन के गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी पकी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।