पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। तीसरी बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला की जान बचा ली। शवों का पोस्टमार्टम MMCH में सुबह 11 बजे किया गया।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): कंडा में महिला ने दो बेटियों को कुएं में फेंककर लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत-mmch में हुआ पोस्टमार्टम - Medininagar Daltonganj News