कन्नौज: कन्नौज शहर के मां फूलमती देवी मंदिर में बड़ा मंगलवार पर्व मनाया गया, श्रद्धालुओं को बांटा गया ठंडा शरबत
ज्येष्ठ मास का प्रथम बड़ा मंगलवार पर्व के अवसर पर कन्नौज के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर में आमजन को गर्मी से राहत दिलाने के लिए श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक सिद्धपीठ माॅ फूलमती देवी मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित किया गया।