कन्नौज: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कन्नौज जिले के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, देर रात तक लगा रहा तांता
कन्नौज जिले के शिव मंदिरों में सोमवार को भीड़ देखने को मिली। सोमवार देर रात तक भक्त शिव मंदिरों में दर्शन करने को आते दिखे। कन्नौज के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में देर शाम उमड़ी अचानक भीड़ को लेकर मंदिर के पुजारी का कहना है कि एक तो आज सोमवार है और दूसरी बुद्ध पूर्णिमा का पर्व इस कारण भक्तो की भीड़ मंदिर में दर्शन करने को आ रही है।