पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व द्वारा स्थानीय पत्रकारों को कराई गई मुफ्त जंगल सफारी
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से स्थानीय पत्रकारों के लिए एक विशेष वन्यजीव सफारी का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह ठीक 6 बजे पत्रकारों की टीम दुधवा के बाबू रमेश के नेतृत्व में जंगल के लिए रवाना हुई। सफारी के दौरान पत्रकारों को खुले मैदानों में बाघ और प्राकृतिक माहौल में वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका मिला।