चंडी: नगर पंचायत क्षेत्र के सरकारी भवनों पर साढ़े दस लाख रुपये से ज़्यादा होल्डिंग टैक्स बकाया
चंडी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सरकारी भवनों पर साढ़े दस लाख रुपये से अधिक होल्डिंग टैक्स बकाया होने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के दौरान यह खुलासा हुआ। इसके बाद संबंधित विभागों को नोटिस भेजकर जल्द बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने रविवार की शाम चार