रामगढ़: रामगढ़ के निम्सी टोला में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई एक किलोमीटर तक सड़क
रामगढ़ प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अन्तर्गत निम्सी टोला में ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर एक किलोमीटर तक सड़क निर्माण शुरू किया। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। बरसात का सीजन होने के कारण परेशानी बढ़ी हुई थी। सड़क में गड्ढे बने हुए थे। ऐसे में पैदल चलना मुश्किल हो गया था।