रामगढ़/ प्रखंड के कांजो पंचायत के रोलडीह गांव में सोहराय पर्व के चौथे दिन सोमवार 1, 00पीएम को जाली पर्व पूरे पारंपरिक विधि विधान के साथ मनाया गया। आदिवासी महिलाओं ने ढोल मांजर की थाप पर आदिवासी पारम्परिक नृत्य गान से धुमधाम से सोहराय पर्व झुमे। वहीं आगामी 14 जनवरी को बंधना स्नान के बाद पांच दिनों से चल रहे सोहराय पर्व का समापन हो जायेगा।