रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में अज्ञात चोरों द्वारा वार्ड सदस्य विनोद बहरदार के घर के दरवाजे पर रखे गए 12 बोरा धान की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है, जब गृहस्वामी एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। पीड़ित वार्ड सदस्य विनोद बहरदार ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व उन्होंने अपने