मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव में घर के बाहर खेल रही बालिका की अज्ञात वाहन के धक्के से हुई मौत
मंगलवार की शाम 5:00 बजे सुनील की 5 वर्षीय पुत्री सोनाली घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बालिका को धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। आनन फानन में परिजन बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर बालिका को मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।