छतरपुर की साइबर सेल के द्वारा गुम हुए मोबाइल खोजे गए हैं और आज 31 मार्च दोपहर 1:00 बजे पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी अगम जैन के द्वारा 16 लाख रुपए कीमत के गुम हुए 106 मोबाइल उनके धारकों को लौटाए गए,उसके बाद धारकों ने साइबर सेल टीम और एसपी का आभार जताया है।