नव नियुक्त एसपी अपराजित के निर्देश पर हुलासगंज थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। शनिवार शाम करीब 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार परेड में थाना क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों को उपस्थित कराया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए अपराध से दूर रहने का निर्देश दिया।