गोला: बड़हलगंज में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, 16 दिन बाद केस दर्ज
Gola, Gorakhpur | Apr 17, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में 31 मार्च को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार 27 वर्षीय हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सिधुआपार के कुरांव टोला निवासी हरेंद्र शाम करीब सात बजे प्रभावती सुपर बाजार के सामने से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रहे वाहन (UP53EY8514) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।