गौरिहार: बदौरा कला गांव: बालाजी स्टोन मिल की ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में
बदौरा कला गांव के ग्रामीणों ने बालाजी स्टोन मिल पर अनियंत्रित ब्लास्टिंग का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बुधवार की शाम 4 बजे कहा है कि धमाकों से मकानों में दरारें आ रही हैं और स्कूल के पास पत्थर गिरने से बच्चों की जान खतरे में है। धूल और भारी वाहनों से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।