बक्सर: महाशिवरात्रि पर रामरेखाघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए शिवालयों के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
Buxar, Buxar | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा का पवित्र जल लेकर शिवालय में पहुंचे।