कोल: करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष की रिहाई पर करणी सेना ने खेरेश्वर धाम में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया
Koil, Aligarh | Feb 1, 2026 अलीगढ़ में करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव की रिहाई पर करणी सेना ने खेरेश्वर धाम में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया है। 26 जनवरी पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव के द्वारा आपत्तिजनक बयान दिया गया था। उक्त मामले में उनको जेल भेजा गया था।