खालवा: जन्म प्रमाण-पत्र में देरी पर तीन पंचायत सचिवों पर जुर्मानाः खंडवा में कलेक्टर ने लगाया 250 रुपए प्रतिदिन अर्थदंड
Khalwa, Khandwa | Jun 30, 2026 जन्म प्रमाण-पत्र समय सीमा में जारी नहीं करना खालवा विकासखंड के तीन पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2010 के तहत निर्धारित अवधि में सेवा उपलब्ध नहीं कराने पर कलेक्टर ने मंगलवार को तीनों पंचायत सचिवों पर अर्थदंड लगाया है। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है