मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, हजारों ने मांगी दुआ, ड्रोन और CCTV से रखी गई निगरानी
ईद-उल-अजहा का त्योहार अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश में शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर काजी तनवीर आलम ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए साफ-सफाई और सरकारी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, ड्रोन और CCTV से निगरानी की गई।