उदवंत नगर: प्रखंड क्षेत्र में पौधा रोपण को लेकर मनरेगा कार्यालय में पंजीकरण कार्य चालू
सरकार द्वारा निर्देश प्राप्त होते ही मनरेगा कर्मियों द्वारा निजी जमीन पर पौधा रोपण करने हेतु लोगो से आवेदन प्राप्त कर पंजीयन चालू कर दिया गया। जो व्यक्ति अपने निजी जमीन पर निशुल्क पौधा लगाना चाहते है तो संबंधित रोजगार सेवक से मिलकर वैध कागजात जमा कराकर पंजीयन करा लेंगे। जानकारी कर्मियों ने 22 जून रविवार को 5 बजे पत्रकार से बात चित के दौरान साझा किया।