उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने शराब मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शराब मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहचान कुढ़वा टोला निवासी नागदेव कुमार व विनोद कुमार एवं जमीरा निवासी रोहित कुमार के रूप में हुआ। तीनों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को 17 जून शाम 5:00 बजे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।