रीठी: रीठी रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
Rithi, Katni | Jun 22, 2026 कटनी जिले के रीठी रेलवे स्टेशन पर आज क्षेत्रवासियों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग कोटा-जबलपुर ट्रेन और दयोदय एक्सप्रेस के रीठी स्टेशन पर नियमित स्टॉपेज की है। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्टेशन परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।