महाराजगंज: कन्नावा गांव में अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
4 अप्रैल शनिवार की दोपहर 2:00 बजे कन्नावा गांव में अज्ञात कारणों से दो घरों में अचानक आग लग गई ।अफरा तफरी का माहौल हो गया। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो घरों की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के द्वारा कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि पास में गेहूं के खेत मौजूद थे। आज नहीं पहुंची।