बख्शी का तालाब: लव जाल में फंसाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप, इटौंजा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, मारपीट और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।