कस्बा अजनर स्थित शिवहरे इंटरप्राइजेज ने भारतीय स्टेट बैंक से करीब 15 लाख रुपये का व्यवसायिक लोन लिया था। बताया जा रहा है कि मार्च 2025 से लोन की मासिक किस्तें जमा नहीं की गईं, जिसके चलते बैंक द्वारा खाता एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) घोषित कर दिया गया। बैंक प्रबंधन ने नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद बंधक संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई की।