खींवसर विधायक रेवंतराम डांग खींवसर की ग्राम पंचायत रियां श्यामदास में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा' के तहत जनकल्याण शिविर में शामिल हुए और शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र एवं चेक वितरित किए।विधायक ने रविवार शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा की है।