बौंसी: पापहरणी सरोवर में डूबे युवक की मौत, मंदार घूमने आए आशीष राय की हादसे में गई जान, SDRF ने शव बरामद किया
Bausi, Banka | Apr 6, 2026 प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी सुभाष राय के पुत्र आशीष राय की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। आशीष अपने भाइयों और दोस्तों के साथ मंदार घूमने आया था।SDRF टीम की मदद से शाम करीब 7 बजे शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया।