शिवपुरी नगर: शिवपुरी में अस्थाई सब्जी मंडी शुरू, पुरानी गल्ला मंडी में दुकानें लगीं, स्थाई आवंटन एक महीने के लिए टला
शिवपुरी शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार सुबह 8 बजे से अस्थाई सब्जी मंडी का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थाई स्थान का आवंटन फिलहाल एक महीने के लिए टाल दिया गया है। मंडी शुरू होने से पहले रविवार शाम से ही सब्जी विक्रेताओं में जगह को लेकर भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा। देर शाम तक मंडी परिसर में दुकानदारों की भीड़ लगी रही