खगड़िया: रामपुर गांव में स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामपुर निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह स्कूल जा रहा था तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उसे इलाज के