सिंगरौली: अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को किसान कांग्रेस सिंगरौली के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया निराधार, SP से की शिकायत
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। सोशल मीडिया तथा समाचार पत्र में पचौर निवासी युवक द्वारा बयान दिया जा रहा है। श्री दुबे ने उक्त बयान को निराधार बताते हुये विपक्षी पार्टी द्वारा बदनाम करने की साजिश करार देते हुये एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है तथा मामले की निष्पक्ष जांच करने का निवेदन किया है।