चाचौड़ा विधानसभा में मध्य भारत ग्रामीण बैंक लूटने की योजना बना रहे बदमाशों की गैंग के तीन लोग मकसूदनगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए है। 11 नवंबर को थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया, 10, 11 नवंबर 2025 की रात उकावद गांव में बैंक शाखा के पास दीवार में गड्ढा खोदकर बैंक लूट की तैयारी कर ली थी। तीन लोगों को पकड़ा है, अन्य लोग अंधेरे में भाग गए। पूछता जारी है।