आगरा: पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त पोईया घाट के पास से गिरफ्तार, 4 चोरी की बाइक व ऑटो बरामद
Agra, Agra | Mar 31, 2026 आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त एक ऑटो बरामद हुआ, जबकि उनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक भी मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने आगरा के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ राजस्थान से भी वाहन चोरी कर बेचने की योजना कबूल की है।