रक्सौल: भारत-नेपाल मैत्री पुल के रास्ते टांगा से नेपाल में प्रवेश कर रहे करीब 65 से 70 संदिग्ध लोगों के समूह को पुलिस ने रोका
भारत-नेपाल मैत्री पुल के रास्ते टांगा (घोड़ागाड़ी) से नेपाल में प्रवेश कर रहे करीब 65 से 70 संदिग्ध लोगों के एक समूह को नेपाल पुलिस ने रोहिंग्या मुसलमान होने के संदेह में रोक लिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 02 बजे मिली।