ग्वालियर गिर्द: देवराज हॉस्पिटल में मरीज और उनके परिजनों के साथ बाउंसरों द्वारा किया गया दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल
ग्वालियर के देवराज हॉस्पिटल में मरीजों के साथ बदसलूकी का आरोप सामने आया है। शुक्रवार दोपहर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे अस्पताल परिसर के अंदर मरीज और उनके परिजनों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार होते हुए दिखाई दे रहा है।परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल स्टाफ का रवैया बेहद खराब है और उनकी बात तक नहीं सुनी गई।