मंझनपुर: सिंघवल गाँव के एक घर के पीछे जानवरों के बिल की तरह सेंधमारी कर लाखों रुपए की चोरी
कौशांबी थाना के सिंघवल गांव के परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह परिवार सोकर उठा तो देखा कि घर में बड़ी चोरी हो गई।बताया जाता है घर के पीछे गेहूं का खेत था जहां से चोरों ने जानवर के तरीके से बिलुमा सेंधमारी किया और घर के सारे कीमती सामान कैश जेवर चुरा ले गए हैं।चोरी कितने की हुई है इसका सही आंकड़ा अभी नहीं है।फिलहाल पुलिस जांच में जुड़ गई।