डोमचांच: डोमचांच में पेट्रोल के लिए हाहाकार, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़
पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के बीच डोमचांच क्षेत्र में भी पेट्रोल की किल्लत देखने को मिल रही है। डोमचांच चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सुबह से देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पेट्रोल लेने के लिए वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।