हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मौसम साफ होने से गेहूं की खरीद फिर से शुरू, किसानों को मिली दोहरी राहत, अगले 6-7 दिन रहेगा आसमान साफ
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर मौसम साफ होने और मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों को दोहरी राहत मिली है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। गुरुवार को अच्छी धूप खिली और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। जंक्शन और पीलीबंगा मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई।