खरगोन में गर्मी की मूंग फसल की सरकारी खरीदी शुरू होने से पहले ही किसान मंडी और खुले बाजार में उपज बेच रहे हैं। अनुमान है कि 15 जून के बाद सरकारी खरीदी शुरू होने तक करीब 55 हजार क्विंटल मूंग बिक जाएगी। मंगलवार को मंडी में सबसे ज्यादा 1500 क्विंटल मूंग की आवक दर्ज की गई।