भदेसर: नए साल की आहट में मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ का दरबार, पार्टियों से परे भक्ति का सैलाब, आस्था में डूबा मेवाड़
मंदिर प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी नें सोमवार शाम 4 बजे बताया कि मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में नए साल को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तों का विश्वास है कि वर्ष की शुरुआत अगर प्रभु के दर्शन से हो, तो पूरा साल सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है। यही वजह है कि राजस्थान ही नहीं, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भ