हरदा: हरदा जिले के ग्राम झिरी में खेत से काट लिए पांच सागौन के हरे पेड़, किसान ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार।
Harda, Harda | Jun 12, 2026 हरदा जिले के ग्राम झिरी में एक किसान के खेत से कथित रूप से पांच सागौन के हरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।