चतरा: चतरा पुलिस ने डाढा मोड़ समीप से 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Chatra, Chatra | Jun 17, 2026 चतरा पुलिस ने डाढा मोड़ समीप से ड्राई स्टेट बिहार ले जाई जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में चतरा-जोरी मुख्य मार्ग स्थित डाढा मोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक सिल्वर रंग की हुंडई i-20 कार को रोका गया।