गरौठा: हेबतपुरा गांव में घर से निकला 4 फीट लंबा रसल वाइपर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
गरौठा तहसील के हैबतपुरा गांव में एक वृद्ध महिला के घर में करीब 4 फीट लंबा रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और सर्प मित्रों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों को सांपों के प्रति जागरूक भी किया गया।